मंगलवार, 29 जनवरी 2013

क्या नहीं किया .... हमने ?
भगवान पृथक किए उनके अपने |
अछूत तब कहाँ थे जब -
छीना उनका हिस्सा हमने |
दोषी हम .... उन्हें दोष दिया |
सेवा की .......... जिन्होंने |
जो करते रहे त्याग ...........|
उन्हें अपने से अलग किया |
और कहा उन्हें अछूत |
अछूत तो हम हैं |
जिन्हें है छूत का डर |
क्यों कि वह तो हैं..... अ - छूत ||

-------------अलका गुप्ता -------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें